BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सावन की पहली सोमवारी पर पूर्व सैनिक संगठन ने कांवरियों को कराया फल-शरबत का वितरण, "पहले देश सेवा, अब समाज सेवा" का दिया संदेश


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : सावन माह की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा बाबा नगरी में सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। संगठन के सदस्यों ने बाबा धाम आए कांवरियों के बीच पुष्प, बेलपत्र, फल, शरबत और निःशुल्क पेयजल* का वितरण किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगाए गए इस सेवा शिविर का उद्देश्य श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाना था। दूर-दराज से पैदल और डाक बम के रूप में आए कांवरियों को गर्मी के बीच ठंडा शरबत, फल और पानी देकर सेवा भाव का परिचय दिया गया।

सेवा शिविर के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का मूल मंत्र "पहले देश सेवा, अब समाज सेवा" है। वर्दी उतारने के बाद भी हम समाज और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।

कांवरियों ने सैनिकों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की व्यवस्था से उन्हें यात्रा में काफी सुविधा मिल रही है।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल रवि नारायण पाढ़ी, संगठन अध्यक्ष राम निवास सिंह, एन के सिंह, दिलीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, त्रिपुरारी राय, दीपक कुमार यादव, धर्मेंद्र सिंह, पंचानन राय, अखिलेश गिरी, अवधेश मोदी, संतोष कुमार, जुगनू देव, सजल प्रताप, प्रशांत कुमार, बी के यादव, गौतम सिंह सहित संगठन के दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद रहे और सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की।