BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बड़सर में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां, एडीसी ने की बैठक


विभागीय अधिकारियों को एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित करके आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश

बड़सर 03 अगस्त। 80वंे स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए बड़सर में तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। एडीसी अभिषेक गर्ग ने सोमवार को यहां मिनी सचिवालय के सम्मेलन हॉल में जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके राज्य स्तरीय समारोह से संबंधित प्रबंधों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।
 उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर का मैदान चिह्नित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से शीघ्र ही अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसलिए, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पंचायत और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी इस मैदान को तैयार करने का कार्य तुरंत आरंभ कर दें। उन्होंने एसडीएम को राज्य स्तरीय समारोह के लिए जीएडी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रबंध करने हेतु आयोजन स्थल का ले-आउट प्लान तैयार करने तथा सभी संबंधित विभागों के माध्यम से इसी प्लान के आधार पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 एडीसी ने कहा कि इस समारोह के लिए सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां पहले ही तय कर दी गई हैं। सभी विभाग एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित करके अपने-अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दें। राज्य स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। इसलिए, आयोजन स्थल पर पेयजल, शौचालय, बिजली, टैंट और अन्य प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। 15 अगस्त को मौसम खराब रहने की स्थिति के लिए भी पूरी तैयारी होनी चाहिए। समारोह के लिए मंच के निर्माण, इसकी साज-सज्जा, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल, गणमान्य अतिथियों और अन्य प्रतिभागियों के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी एडीसी ने दिशा-निर्देश जारी किए।
 बैठक में उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त संजीत सिंह और एसडीएम स्वाति डोगरा ने समारोह की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह, एएसपी लालमन शर्मा, आरटीओ राजीव ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।