BREAKING NEWS

logo

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गिरिडीह


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह :सावन की पहली सोमवारी पर जिले के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिरों के बाहर लग गईं हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध दही शहद बेलपत्र धतूरा और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की  देवघर से लौटे कांवरियों ने भी विभिन्न शिवालयों में जलार्पण कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे पुलिस बल दंडाधिकारी और स्वयंसेवकों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग एवं कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना की दिनभर मंदिर परिसरों में भजन कीर्तन शंखनाद और घंटियों की मधुर ध्वनि गूंजती रही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला महिलाओं युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया सावन की पहली सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भगवान शिव के प्रति लोगों की आस्था आज भी अटूट है। जिले भर के शिवालय देर शाम तक श्रद्धालुओं से गुलजार रहे।