BREAKING NEWS

logo

दिशोम गुरू शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर आज होगा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह :दिशोम गुरू शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार, 4 अगस्त को गिरिडीह के झंडा मैदान में 'दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य दिशोम गुरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और स्थानीय फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होंगे कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे प्रतियोगिता में जिले की चार प्रमुख टीमें स्टार क्लब गांडेय ताज स्पोर्टिंग क्लब सिकदारडीह फूलो झानो क्लब गिरिडीह तथा लोकल बॉय बेंगाबाद मैदान में उतरेंगी आयोजकों का कहना है कि सभी मुकाबले रोमांचक होंगे और खेल प्रेमियों को उच्चस्तरीय फुटबॉल देखने का अवसर मिलेगा आयोजन को सफल बनाने के लिए झारखंड युवा मोर्चा गिरिडीह के कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं  युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन जिला सह सचिव दिलीप कुमार रजक संगठन सचिव मेहताब मिर्जा  प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी जिला सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद तथा योगेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं आयोजन समिति ने जिले के खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में झंडा मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है आयोजकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट खेल सामाजिक एकता और युवाओं के उत्साह का प्रतीक बनेगा।