पूर्व छात्र संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गिरिडीह में बुधवार को आयोजित वंदना सभा ज्ञान, प्रेरणा और गौरव का संगम बनी। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र, प्रबंधकारिणी समिति के सह-सचिव, भाजपा युवा मोर्चा झारखंड के प्रदेश मंत्री एवं नगर निगम वार्ड संख्या-06 के पार्षद संजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया। प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत मिश्र ने उनका परिचय कराते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में संजीव कुमार ने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और गुरुजनों के मार्गदर्शन को सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि आचार्य और दीदी के बताए मार्ग पर श्रद्धा व निष्ठा से चलने तथा परिश्रम को अपना हथियार बनाने से सफलता निश्चित मिलती है। उनके प्रेरणादायी संबोधन से विद्यार्थियों में उत्साह और आगे बढ़ने का नया संकल्प दिखाई दिया






