गिरिडीह में रक्तदान जागरूकता अभियान को मिलेगी नई रफ्तार डीडीसी स्मृता कुमारी ने दिए अहम निर्देश
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह : जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन का रूप देने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई बैठक में रक्तदान जागरूकता अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए डीडीसी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसके प्रति आमजन में व्यापक जागरूकता फैलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में नियमित रूप से रक्तदान जागरूकता अभियान चलाए जाएं तथा शैक्षणिक संस्थानों औद्योगिक प्रतिष्ठानों सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं बैठक में रक्त की उपलब्धता संभावित रक्तदाताओं के पंजीकरण रक्तदान शिविरों के आयोजन और समन्वय व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके डीडीसी ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय और रेडक्रॉस सोसाइटी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए बैठक में सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सोसाइटी के सदस्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे





