BREAKING NEWS

logo

रक्तदान जागरूकता अभियान को मिलेगी नई गति: डीडीसी


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह :जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए रक्तदान जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया बैठक में डीडीसी ने कहा कि "रक्तदान महादान है" और इसके प्रति आमजन में व्यापक जागरूकता पैदा करना समय का आवश्यकता है उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाए जाएं तथा स्कूल कॉलेजों औद्योगिक प्रतिष्ठानों  सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से अधिकाधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं उन्होंने रक्त की उपलब्धता संभावित रक्तदाताओं के पंजीकरण  रक्तदान शिविरों के आयोजन तथा विभागों के बीच समन्वय की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके बैठक में जनजागरूकता कार्यक्रमों को और सशक्त बनाने विभागीय समन्वय बढ़ाने तथा रेडक्रॉस सोसाइटी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई इस अवसर पर रेडक्रॉस के चेयरमैन सह ब्लड बैंक के सचिव अरविंद कुमार ने जिले में रक्तदाता संगठनों की गतिविधियों एवं रक्तदान शिविरों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी बैठक में सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर डीएसपी आर.के. राणा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शोहेल अख्तर, आईएमए सचिव डॉ. रितेश सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।