BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सीसीएल अस्पताल भू धसान के कगार पर, भाकपा माले ने आंदोलन की चेतावनी दी


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: भाकपा माले के नगर सचिव राजेश सिन्हा ने सीसीएल प्रबंधन पर स्वास्थ्य, पानी, बिजली, सड़क और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बनियाडीह स्थित सीसीएल का लंकेस्टर हॉस्पिटल भू-धसान के खतरे में है, जहां आसपास के कई पंचायतों और वार्डों के लोग इलाज के लिए निर्भर हैं। माले ने अस्पताल को पपरवाटांड़ की वर्षों से बंद सीसीएल डिस्पेंसरी भवन में शिफ्ट करने की मांग की है।राजेश सिन्हा ने पानी बिजली की समस्या दूर करने, तीन वर्षों से खराब कोलीमारंग चापाकल के मोटर की मरम्मत, स्थानीय ट्रक मालिकों को रोजगार देने और कोयला चोरी में कथित सफेदपोशों की भूमिका की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर भाकपा माले जल्द एक दिवसीय धरना देकर आंदोलन तेज करेगा