BREAKING NEWS

logo

गर्भवती महिलाओं को समय पर मिले पीएमएमवी वाई का लाभ डीडीसी स्मृता कुमारी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह : समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई ) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई  बैठक में वित्तीय वर्ष 2026 27 के तहत प्रखंडवार प्रगति  लाभुकों के पंजीकरण  आधार सीडिंग  एनपीसीआई मैपिंग  फेस ऑथेंटिकेशन  सत्यापन स्वीकृति  भुगतान तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान बताया गया कि जुलाई की तुलना में अगस्त माह तक योजना के तहत लाभुकों के नामांकन और स्वीकृत मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हालांकि शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी प्रखंडों को और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य  पोषण और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण योजना है  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र महिलाओं का समय पर पंजीकरण आधार एवं बैंक खाते की सीडिंग  एनपीसीआई मैपिंग और फेस ऑथेंटिकेशन जैसे लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे बैठक में अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले प्रखंडों को विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने  नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया इस अवसर पर सहायक समाहर्त यश कुमार  जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर सहित विभाग के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।