BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आरके महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: आरके महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के उद्देश्य से बुधवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण अनुशासन नैतिक मूल्यों तथा व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूक करना था कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णानन्द शर्मा ने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व सकारात्मक सोच समय प्रबंधन तथा अनुशासित जीवन की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. अनुज कुमार ने छात्राओं को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने और समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने की प्रेरणा दी एनईपी समन्वयक प्रो. नम्रता तिर्की ने नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम की संरचना की जानकारी दी इस दौरान महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षकों का परिचय भी कराया गयाnशिक्षकों ने छात्राओं को शैक्षणिक एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों परीक्षा प्रणाली एनएसएस एनसीसी पुस्तकालय छात्र सहायता सेवाओं तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया कार्यक्रम का सफल संचालन आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. रेणुका साहू ने किया इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार सिन्हा डॉ. मनीषा रतन होरो डॉ. पूनम प्रभा मुंडू, डॉ. दीपिका कुमारी डॉ. ज्योति चौधरी डॉ. छाया रानी तिवारी प्रो. लक्ष्मण राम  प्रदीप कुमार राणा सौमित सामंता चिंता प्रतिमा महेंद्र सहित बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्राएं उपस्थित रही