15वें वित्त आयोग की योजनाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: उपायुक्त
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में बेंगाबाद पीरटांड़ बिरनी सरिया देवरी और तिसरी प्रखंडों में चल रही योजनाओं की प्रगति वित्तीय व्यय लंबित कार्यों और गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की गई उपायुक्त ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करना है इसलिए सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा स्वीकृत मानकों और वित्तीय नियमों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए उन्होंने पंचायत सचिवों और कनीय अभियंताओं को योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यक्तिगत जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अनियमितता या गुणवत्ता से समझौता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों बीडीओ को लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने तथा नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही योजनाओं से जुड़े अभिलेखों का अद्यतन संधारण वित्तीय प्रगति का सत्यापन और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत योजनाओं के लिए उपलब्ध राशि का नियमानुसार और समयबद्ध उपयोग किया जाए। राशि अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए तथा स्वीकृत योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन कर शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए उन्होंने चेतावनी दी कि राशि के उपयोग में शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी तेज कुमार हांसदा सहित संबंधित प्रखंडों के अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित थे






