शिक्षा से सफलता तक: सूर्य उदय ट्रस्ट ने आयोजित किया ऑनलाइन स्कॉलरशिप कैंप
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सूर्य उदय चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को ‘प्रोजेक्ट भाग्य उदय–शिक्षा से सफलता तक’ के तहत द्वितीय ऑनलाइन स्कॉलरशिप कैंप–2 (2026) का आयोजन किया गया। कैंप में विद्यार्थियों को विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं, शैक्षणिक सहयोग और करियर मार्गदर्शन की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों की सलाह के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान 5 अगस्त को आयोजित प्रथम ऑनलाइन स्कॉलरशिप कैंप के विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युमन प्रद्योत ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट भाग्य उदय’ केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि संसाधनों की कमी के बावजूद बड़े सपने देखने वाले विद्यार्थियों को सही शैक्षणिक एवं करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने में मददगार साबित हो रही है






