घोरथम्भा में हिन्दू जागरण मंच ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: राजधनवार प्रखंड के घोरथम्भा बाजार स्थित आर्य समाज सभागार में हिन्दू जागरण मंच की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच उत्तर-पूर्व क्षेत्र के संयोजक विनोद यादव मुख्य वक्ता तथा झारखंड प्रांत के संयोजक विक्रम शर्मा विशिष्ट वक्ता के रूप में मौजूद रहे। मुख्य वक्ता विनोद यादव ने कहा कि भारत का अखंड होना हमारी नियति है। उन्होंने महर्षि अरविंद घोष के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी विचार परिवार आज भी इसी संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक एकात्मता को मजबूत करने पर जोर दिया। विक्रम शर्मा ने कहा कि हिन्दू जागरण मंच का प्रयास है कि अखंड भारत संकल्प दिवस का संदेश देश के प्रत्येक राज्य से लेकर गांव और मोहल्ले तक पहुंचे। उन्होंने लोगों से परंपरा, संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिप सदस्य सुबोध कुमार राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, समाजसेवी अभिमन्यु शर्मा एवं शिक्षाविद् मनोज कुमार वर्णवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र चौधरी ने की, जबकि संचालन परवीन सिंह ने किया। मौके पर बीरेंद्र राणा, कुणाल कुमार, महेंद्र कुमार, सुखदेव राय, कृष्णा वर्मा, मुकेश स्वर्णकार, श्रीकांत यादव, सुजीत कुमार, प्रभात कुमार समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया






