स्थानीय लोगों ने डुमरी में मवेशी लदा वाहन पकड़ा,पुलिस ने किया जब्त
रांची एक्सप्रेस संवाददाता डुमरी
डुमरी: डुमरी थाना क्षेत्र के आईबीपी के समीप सोमवार को कुछ स्थानीय लोगों ने मवेशी लदे दो पिक-अप वैन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।दोनों वाहनों में 10 गाय और 5 गौवंशीय बच्चे शामिल हैं।पुलिस ने दोनों वाहनों और गौवंशीय पशुओं को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जूटी थी।बताया जाता है कि पिक-अप वैन डब्लूबी 37डी 9827 एवं बीआर 03 जीबी 9186 में बेतरतीब और क्रुरता पूर्वक मवेशी लोड कर ले जाया जा रहा था।टोल के समीप उपस्थित लोगों को वाहनों की तेज गति देख कुछ शंका हुई तो लोगों ने वाहनों को रूकने का इशारा किया।लेकिन वाहन नहीं रूका,तब जेएलकेएम नेता आकाश रंगरेज और पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में लोगों ने पीछा करके दोनों वाहनों को आईबीपी के पास पकड़ कर इसकी सूचना पुलिस को दी।वाहन चालक ने बताया कि वे लोग बिहार के बक्सर से मवेशी लोड करके धनबाद जा रहे थे।वहीं थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सक द्वारा की गई जांच में सभी बड़े पशु दुधारू पाये गये,उनमें से 5 गर्भधारण किए हुए हैं,साथ ही सभी कागजात सही पाए गए हैं।उक्त वैन के अतिरिक्त अन्य वाहन मंगा कर ही पशुओं को ले जाने का निर्देश दिया गया है।सभी पशु धनबाद ले जाये जा रहे हैं।
फोटो:&&( वाहन में लोड पशु)





