रांची एक्सप्रेस संवाददाता गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर डोरियो के पास दुधारू गायों और उनके बच्चों से लदा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक बछड़े की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक में 12 दुधारू गायों और उनके सात बच्चों को लादकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डोरियो के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ट्रक में लदे एक बछड़े की मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।फ
बगोदर में दुधारू गायों से लदा मिनी ट्रक पलटा, चालक गंभीर, एक बछड़े की मौत






