BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सर्राफा संघ की साप्ताहिक बंदी को न्यू जौहरी बाजार का समर्थन, हर गुरुवार बंद रहेंगे प्रतिष्ठान


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: सर्राफा संघ गिरिडीह द्वारा प्रत्येक गुरुवार को साप्ताहिक बंदी रखने के निर्णय को न्यू जौहरी बाजार का भी समर्थन मिल गया है अब गुरुवार को स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे न्यू जौहरी बाजार के निदेशक विशाल रस्तोगी ने कहा कि उनका प्रतिष्ठान सर्राफा संघ के निर्णय के साथ है और गुरुवार को पूरी तरह बंद रहेगा सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल बर्मन ने न्यू जौहरी बाजार के समर्थन का स्वागत करते हुए कहा कि साप्ताहिक बंदी से कारोबारियों के साथ-साथ प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों और कारीगरों को भी नियमित विश्राम का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार की बंदी में केवल सर्राफा व्यवसायी ही नहीं बल्कि इस व्यवसाय से जुड़े सभी कारीगर भी शामिल रहेंगे