BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमुआ के बच्चों को पुलिस ने दिए सुरक्षा के गुरुमंत्रबदले कानून, बदलेगी सुरक्षा


👉🏻 गिरिडीह पुलिस ने जमुआ के छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता से कराया रूबरू
👉🏻गिरिडीह पुलिस ने जमुआ के विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान, नए कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

रांची एक्सप्रेस संवाददाता जमुआ 

गिरिडीह जिला पुलिस कप्तान डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर जमुआ क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को देश के नए दंड विधान (भारतीय न्याय संहिता व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता), साइबर अपराध, महिला सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
इसी कड़ी में उत्क्रमित प्लस टू लंगटा बाबा उच्च विद्यालय, मिर्जागंज में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस विशेष अवसर पर एसपी डॉ विमल कुमार खुद शिरकत की विद्यालय के तमाम छात्राओं को नए दंड विधान भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध सुरक्षा के गुरु मंत्र दिए कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माला अर्पण करते हुए किया गया, उपरांत विमल कुमार का स्वागत स्वागत गीत के साथ भी किया गया मौके पर जमुआ एस आई रोहित कुमार सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण चौधरी, शिक्षक दीपक कुमार दीपक, अजीत कुमार, फैज अहमद, अरुण कुमार पांडेय, मुकेश कुमार, भोला कुमार पांडेय, ब्रजेश कुमार, क्लर्क राजकुमार, आदेशपाल ध्रुव कुमार मिश्रा और गोवर्धन महतो सहित भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
दूसरी ओर, जमुआ स्थित इंपीरियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव और एसआई छाया किस्कू ने मुख्य रूप से शिरकत की। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस टीम ने कहा कि नए कानून आम जनता की सुरक्षा और न्याय प्रक्रिया को तेज करने के लिए बनाए गए हैं। इस अभियान को सफल बनाने में दोनों विद्यालयों के शिक्षकों, कर्मियों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।