रांची एक्सप्रेस संवाददाता जमुआ
जमुआ: प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा टांड़ में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पुनर्गठन की प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभिभावकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में पूरी की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया पति लक्ष्मण महतो ने किए
बैठक में सर्वसम्मति से वीरेंद्र प्रसाद वर्मा को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं बीनू को उपाध्यक्ष तथा पूजा को संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित समिति के सदस्यों ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा विद्यालय के समग्र उन्नयन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र ने कहा कि समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी। बैठक में शिक्षक धनंजय वर्मा समिति सदस्य सविता देवी ,कविता देवी रिंकी देवी ममता देवी , भागीरथ वर्मा रुक्मिणी देवी सहित कई लोग मौजूद रहे






