08-09 व 22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 25 अगस्त से शुरू होगा होम-टू-रोल सत्यापन अभियान
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर -2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता कर प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडीएफ सूची के प्रकाशन की जानकारी दी उन्होंने बताया कि जिले के सभी 2,586 मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है तथा 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गणना चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है और प्राप्त गणना प्रपत्रों के आधार पर एएसडीडीएफ सूची तैयार की गई है। इस सूची में शामिल मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक अपने मतदान केंद्र पर जाकर स्वयं एवं परिवार के सभी सदस्यों के नाम का सत्यापन करें जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है वे प्रपत्र-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन बीएलओ ईसीनेट मोबाइल ऐप या वोटर्स पोर्टल के माध्यम से भी किया जा सकता है उपायुक्त ने कहा कि परिवार के सभी पात्र मतदाताओं का नाम एक ही मतदान केंद्र और अनुभाग में सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यदि किसी सदस्य का नाम अलग मतदान केंद्र पर दर्ज है तो प्रपत्र-8 के माध्यम से संशोधन या स्थानांतरण कराया जा सकता है उन्होंने बताया कि 8-9 अगस्त तथा 22-23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 15 अगस्त को पंचायत भवनों में ग्राम सभाएं आयोजित होंगी और 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होम टू रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा उपायुक्त ने कहा कि दावा एवं आपत्तियों का निष्पादन 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है प्रेस वार्ता में उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज सहित निर्वाचन शाखा के अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।






