उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय खीज र सोता के बच्चों के नए कानूनों की जानकारी दी गई
परसन पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को दी गई जानकारी
रांची एक्सप्रेस जमुआ गिरिडीह
कानून की जानकारी हरेक व्यक्ति को जरूरी है और जानकारी सबसे बड़ा अस्त्र है।उक्त बाते परसन थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने शनिवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय खीज र सोता में अयोजित जागरूकता शिविर में बोले बतौर मुख्य वक्ता परसन थाना प्रभारी ने बच्चों के बीच साइबर एक्ट,सड़क सुरक्षा कानून और भारतीय न्याय संहिता की संक्षिप्त जानकारियां शेयर की।उन्होंने कहा बच्चों को प्रताड़ित करने पर 115,117,118के तहत केस किया जा सकता है। कहा कि ,379 के जगह 303,एवं 302के जगह 103,376 के स्थान 64 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत दफा का प्रावधान नए कानून में किए गए हैं।उन्होंने साइबर सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि कोई अपरिचित द्वारा भेजे गए लिंक या फाइल को खोलें नहीं। उन्होंने वाट्सअप हैक,डिजिटल अरेस्ट के बाबत बतलाते हुए कहा कि अनजान व्यक्ति के लिंक को बिल्कुल न टच करें।उन्होंने कहा कोई ओ टी पी मांगे तो देना नहीं चाहिए। कहा कि फर्जी के वाय सी,नौकरी के नाम पर कुछ मांगे तो दें नहीं।उन्होंने कहा कि साइबर ठगी के शिकार हो जाएं तो 1930पर कॉल करें कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक संजीव कुमार तुरी ने किए इधर कार्यक्रम को लेकर शिक्षक अशोक कुमार ने सड़क यातायात के नियमों का उल्लेख किए इधर मौके पर स अ नि भरत सिंह सिकरवा ल, स अ नि अरविंद कुमार, हनीफ अंसारी, नारायण वर्मा,सहित कई लोग मौजूद रहे






