सैकड़ों अकड़ जमीन की सिंचाई के लिए घुटवली ग्रामीण की मांग,पत्र भेजा
रांची एक्सप्रेस संवाददाता डुमरी
डुमरी: प्रखंड अंतर्गत मधगोपाली पंचायत के घुटवाली में स्थित झालको लघु सिंचाई योजना को चालू करके सैकड़ो एकड़ जमीन में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग वहां के ग्रामीणों ने उपायुक्त गिरिडीह,सिंचाई विभाग एवं एसडीएम से की है।इस संबंध में सोमवार को उपायुक्त एवं लघु सिंचाई विभाग को ईमेल द्वारा पत्र प्रेषित किया है जबकि एसडीएम को मांग पत्र सौंपा।इसके पूर्व ग्रामीणों ने सिमरबेड़ा में बैठक कर झालको की बंद सिंचाई योजना को चालू कराने पर आवश्यक चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित झारखण्ड एकता किसान मजदूर यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा कि अति महत्वाकांक्षी योजना संवेदक की लापरवाही और विभाग की अनदेखी से
बंद पड़ा है। यदि इसपर विभाग पहल नहीं करती है तो जनांदोलन किया जाएगा।इधर अधिकारियों को दिये गये पत्र में ग्रामीणों ने लिखा है कि इस योजना से पंचायत के सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होती किंतु खेद का विषय है कि उक्त योजना आज तक चालू नहीं की गई है।पत्र में गंगाधर महतो,विनय कुमार जगदीश महतो,चेतलाल महतो,राजू महतो,पंकज महतो,तुलेश्वर कुमार,देवा महतो,सुरेश महतो,तेजो महतो,खुबलाल महतो,दिलीप महतो,सुभाष पंडित, आरएन महतो,जागेश्वर कुमार,मनीष महतो,मेघलाल महतो,मोहन महतो,घनशयाम महतो,कैलाश महतो, ममता देवी,सुशीला देवी,झलिया देवी,विवेक महतो, नीशा कुमारी,सुशीला देवी,कंचन कुमारी,धानेश्वर महतो,किरण कुमारी,कमला देवी सीता देवी,प्रमिला देवी,मीना देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।





