पतरातु में युवा राजद का युवा संवाद–युवा चौपाल संपन्न, जिला अध्यक्ष इरफान आलम सम्मानित
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :रामगढ़ युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड द्वारा पतरातु स्थित मिडवे रिसोर्ट में आयोजित "युवा संवाद युवा चौपाल" कार्यक्रम का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यभर से आए युवा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया समारोह के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के गिरिडीह जिला अध्यक्ष इरफान आलम को उनके संगठनात्मक कार्यों एवं सक्रिय जनसेवा के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन प्रसाद यादव, राजद प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, प्रदेश सचिव हाजी इनामुल हक तथा प्रदेश प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने मेडल, स्मृति चिह्न,बुके पुस्तक एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि इरफान आलम अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जनता के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं और संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी भविष्य में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार करेगी। साथ ही उन्होंने गिरिडीह जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में राजद संगठन को मजबूत करने और आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया कार्यक्रम में राजद प्रदेश अध्यक्ष एवं हुसैनाबाद विधायक संजय सिंह यादव, झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, चतरा लोकसभा एवं कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, वरिष्ठ नेता गिरधारी गोप, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक रंजन प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव इनामुल हक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी वक्ताओं ने संगठन को गांव और बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को राजनीति और जनसेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। नेताओं ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा वंचित, शोषित, दलित, आदिवासी, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया कार्यक्रम का समापन "सामाजिक न्याय ही हमारा संकल्प, युवाओं की भागीदारी ही हमारी ताकत" के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राजद की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया





