अस्तित्व संस्था द्वारा आज बोलायडीह बस्ती वार्ड 12 में बाढ़ पीड़ितों की शुध लेने के लिए अस्तित्व की टीम पहुंची और उनका हाल-चाल जाना वहां की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जब हमारा समाज और देश इतना विकसित हो चुका है और गांव-गांव में विकास पहुंच चुका है आज के समय में इस तरह से लोग अपना जीवन यापन करते हैं बहुत ही दुखद और दर्दनाक स्थित है वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत पड़ता है यह क्षेत्र जिसमें जब डैम का पानी खोला जाता है तब खरकाई नदी का पानी लोगों के घरों में पूरा भर जाता है और सबकुछ जलमग्न हो जाता हैँ यहां तक कि उनके बेड बिस्तर बर्तन उनके घर के जो भी घरेलू सामान है जो चावल दाल आटा राशन बच्चों के कॉपी किताब सब बाढ़ द्वारा पानी घुसने के कारण सब कुछ तहस-नस हो गया उनका पूरा घर अस्त-व्यस्त हो गया आज ऐसी स्थिति है की खाना भी नसीब नहीं हुआ और पूछने पर पता चला कि कोई भी सरकारी पदाधिकारी या सामाजिक संस्था के लोग या नगर निगम के लोग उनके सुधी लेने के लिए नहीं गए हैं वे लोग इस दुखद स्थिति से खुद ही निपटने की कोशिश कर रहे हैं और उसे बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं कल से सभी लोग भूखे प्यासे हैं उनके घर में चूल्हा तक नहीं जला हैँ ऐसे में नगर निगम और जनप्रतिनिधि द्वारा कुछ कर्तव्य तो बनता है उन्हें राहत सामग्री पहुंचानी चाहिए थी भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए थी धीरे-धीरे लोग अपने जीवन की गाड़ी को पटरी पर ले आते ऐसे में अस्तित्व की टीम ने उन्हे ढाढ़स बंधाया और जितना हो सके मदद करने की बात कही और सीईओ और वीडियो तथा नगर निगम के उच्च पदाधिकारी प्रबंधक से बात किया गया और उन्होंने कहाँ की ठीक है वहां पर हम लोग राहत सामग्री भेजते हैं तब 12 बजे थे तो ऐसी स्थिति में संस्था ने अपने तरफ से कुछ व्यवस्था कराया क्योंकि कल से सभी भूखे प्यासे बैठे थे चूल्हा तक नहीं जला किसी के घर जो जनप्रतिनिधि हैं कम से कम उन्हें तो ऐसी स्थिति में अपने कार्यकर्ता और जो उन्हें वोट देकर जिताते हैँ जिससे उनका साथ दे और मुसीबत में खड़ा रहे ऐसी दुखद स्थिति में तो पहुंचना चाहिए था वार्ड पार्षद से लेकर के विधायक और सांसद सब नदारत कोई उनकी सुधि लेने वाला नहीं है अस्तित्व द्वारा कुछ उनको राहत देने का प्रयास किया गया ब्रेड चिप्स बिस्किट लस्सी यह सब हम लोगों नें देने प्रयास किया हम लोग लेकिन उन्हें और भी मदद की जरुरत हैँ वहाँ नाले को डम्पीग करके बंद करवा देने से समस्या कम हो सकती हैँ मौके पर संस्था की संस्थापक मीरा तिवारी के साथ जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे, प्रिया सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामा शंकर पाण्डेय,समाजसेवी संजय सिंह, धनंजय सिंह गंगाधर पाण्डेय मौजूद थे







