BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बर्मामाइंस में विकास को मिली नई रफ्तार, 52 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन


जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को बर्मामाइंस क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विधायक निधि से पूर्ण हुई करीब 52 लाख रुपये की विभिन्न जनहितकारी विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा, वहीं कई स्थानों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की तस्वीर भी बेहतर होगी।

विधायक पूर्णिमा साहू ने भक्तिनगर में मुख्य मार्ग के दोनों ओर पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन के साथ पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्य, श्री देवस्थान के सामने घाट निर्माण तथा श्री राम आश्रम में तार से बाउंड्री निर्माण एवं लोहे के स्थायी गेट निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, उन्होंने बर्मामाइंस हिंद आश्रम के बाउंड्रीवॉल के मरम्मतीकरण, लक्ष्मीनगर रोड नंबर-1 में नाली मरम्मतीकरण, मनीफीट ओड़िया बस्ती में विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक कुएं के सौंदर्यीकरण कार्य का भी विधिवत उद्घाटन किया। वहीं, उन्होंने बर्मामाइंस के अन्य क्षेत्रों का भी भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों और बस्ती में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं और मांगों के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं, स्वच्छता, सड़क-नाली व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, राजेश सिंह पप्पु, राकेश सिंह, गुरु गोविंद सिंह आजाद, दीपक झा, सौरभ श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, शशि सिंह, पवन नाग, कपूरा सुंडी, मीना पात्रो, निरमा, हीरा देवी, लक्ष्मीकांत तिवारी, महेश यादव, छोटू पांडेय, आशीष पांडेय, पवन चौधरी, विक्की ठाकुर, प्रदीप सिंह, सुजल राय, साहिल समेत अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकगण मौजूद रहे।