BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एचपीवी टीकाकरण से स्वस्थ भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण पहल


प्रेस विज्ञप्ति


जमशेदपुर 10.10.2026


बच्चों और युवाओं के स्वस्थ भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आयोजित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम में रोजरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट तथा डी बीएमएस ट्रस्ट के तरफ से एक जागरूकता सत्र का आयोजन कलाकृति। प्रेक्षागृह में किया गया.


 डॉ॰ सुजाता मित्रा, वाइस चेयरमैन मेहरबाई, टाटा
हॉस्पिटल ,ने टीकाकरण के महत्व, कैंसर से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों को दूर करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में डॉ. मित्रा ने एचपीवी वैक्सीन से संबंधित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सुझाव साझा किए। उन्होंने बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा समय पर उचित चिकित्सकीय सलाह और टीकाकरण अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ॰ बी॰ चन्द्रशेखर, चेयरपर्सन डी बी एम एस ट्रस्ट ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से  अपील की कि वे डॉ॰ सुजाता मित्रा। द्वारा दिए गए स्वास्थ्य संबंधी सुझावों का पालन करें तथा जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।
डी बी एम एस कॉलेज के प्रबंधकों के अनुसार, इससे पूर्व आयोजित टीकाकरण अभियान में लगभग 120 से 150 लाभार्थियों को शामिल किया गया था। रोटरी वेस्ट की अध्यक्ष गुरप्रीत भाटिया ने बताया कि उनके संज्ञान में उस अभियान के दौरान किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक की ओर से चक्कर आने, बेचैनी अथवा बुखार जैसे दुष्प्रभावों की कोई शिकायत नहीं आई। 
कार्यक्रम की समन्वयक रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट की डायरेक्टर न्यू जेनरेशन डॉ॰ जूही समर्पिता 
ने सचिव डीबीएमएस कॉलेज श्रीप्रिया धरमराजन् और सह सचिव सुधा दिलीप का आभार जताया, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया.
 इस अवसर पर अभिभावकों के अलावा डीबीएमएस कॉलेज की बीएड की छात्राएं और डॉ॰ मीनाक्षी, असिस्टेंट प्रोफेसर  , नेहा भारती तथा अन्य शिक्षिकाएं तथा बीएड  की छात्राओं ने बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता निभाई 

कार्यक्रम के अंत में डी.बी.एम.एस. कदमा स्कूल की प्राचार्या श्रीमती गुरप्रीत भाम्रा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए  कार्यक्रम से जुड़े सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
डीबीएमएस कॉलेज की प्राचार्य डॉ॰ मोनिका उप्पल ने कार्यक्रम का संचालन किया. उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि डीबीएमएस अपने छात्रों के भविष्य में होने वाली कैंसर बीमारी से  सुरक्षित रखना चाहती है.

कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण और सही जानकारी बच्चों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव हैं।