BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर।
उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। नारी शक्ति जामताड़ा का 11वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित संगठन के कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर संगठन की सदस्यों ने पिछले 11 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नारी शक्ति की जिला अध्यक्ष आभा आर्या ने कहा कि समाज में जमीनी स्तर पर बदलाव की शुरुआत छोटे-छोटे प्रयासों और सामूहिक पहल से होती है। नारी शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकताओं में सरकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना शामिल है। इसके साथ ही बच्चियों को शिक्षा, अधिकार और उनके भविष्य के प्रति जागरूक करने के लिए भी संगठन लगातार प्रयासरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आभा आर्या ने की। मंच संचालन जिला प्रवक्ता मनीमाला डे एवं उपाध्यक्ष तारा देवी ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन टीया महत्ता ने किया।
मौके पर मिठू महत्ता, लक्ष्मी मुखर्जी, झूमा गॉन, डॉ. आशा कुमारी, अरुणा बिहारी, सांपा मिश्रा, सीमा पोद्दार, रीना ठाकुर, पूजा देवी, रूपु देवी और दिया देवी समेत संगठन की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।