जामताड़ा, 26 अगस्त। होटल अवध में बुधवार को जामताड़ा जिला कबड्डी संघ की सामान्य निकाय बैठक सह निर्वाचन का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2026-2030 के कार्यकाल के लिए संघ की नई कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया संघ के संविधान एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में डॉ. डी. डी. भंडारी को मुख्य संरक्षक, संजय परशुरामका को चेयरमैन, मीरा मिश्रा को अध्यक्ष, सलिल कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. चंचल भंडारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा करन कुमार राउत को सचिव चुना गया।
रामदास दयानंद, अनीश रंजन, निपेन कुमार (सचिन) एवं उज्ज्वल सिंह आजाद को उपाध्यक्ष बनाया गया। दीपक रजक, आबिद अंसारी, प्रीति सामंता एवं प्रियांशु डालमिया को संयुक्त सचिव तथा शुभम सोलंकी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अभिषेक दुबे, बिनोद प्रसाद, झूलन सिंह, तनु शर्मा, हरि सोनकर, संदीप पांडे, नवीन सिंह एवं आकाश साव का चयन किया गया।
बैठक में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से पर्यवेक्षक जयंत सिंह एवं गोपाल ठाकुर तथा जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ की ओर से पर्यवेक्षक विवेक रजक उपस्थित रहे। पर्यवेक्षकों ने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बताते हुए नवनिर्वाचित समिति के निर्वाचन को प्रमाणित किया।
नवनिर्वाचित समिति ने जिले में कबड्डी के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने तथा नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।
कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन विपिन कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित समिति को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से जामताड़ा में कबड्डी को नई दिशा मिलेगी और खिलाड़ियों को बेहतर मंच एवं अवसर उपलब्ध होंगे।







