BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

लोक विचार मंच की प्रमंडलीय बैठक में राजकुमार सिंह बने अध्यक्ष


मेदिनीनगर: लोक विचार मंच की पलामू प्रमंडलीय बैठक मेदिनीनगर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राजकुमार सिंह को लोक विचार मंच का पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में लोक विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बसंत सोरेन मुख्य अतिथि तथा प्रदेश संयोजक श्याम नारायण सिंह विशिष्ट रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष कांग्रेस नेता जैश रंजन उर्फ बिट्टू पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया।
बैठक में संगठन के सात सूत्री उद्देश्यों—राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता, सामाजिक सद्भाव, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान तथा आर्थिक समानता एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता—को लेकर कार्य करने पर चर्चा हुई।
प्रदेश संयोजक श्याम नारायण सिंह ने कहा कि संगठन संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप सामाजिक समरसता, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण और आर्थिक समानता के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि लोक विचार मंच की शुरुआत पलामू से हुई है और अब इसे पूरे झारखंड में विस्तार देने की प्रक्रिया चल रही है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बसंत सोरेन ने कहा कि फिलहाल जिला स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। संगठन के विस्तार के लिए फरवरी-मार्च में रांची में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, कला, खेल और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
नवनियुक्त प्रमंडलीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह को पलामू, गढ़वा और लातेहार में संगठन के कार्यों के समन्वय और विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम में गढ़वा जिलाध्यक्ष दीपमाला कुमारी, लातेहार जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, अलख निरंजन चौबे, मुकेश सिंह चंदेल, अमित चौहान, बिनोद पाठक, शिवकुमार सिंह, भृगुनाथ सिंह, संजय सिंह और शमीम अहमद राइन सहित अन्य लोग मौजूद थे।