पलामू :शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानी गांव में रविवार को भक्तिमय माहौल के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। नवयुवक समिति सुल्तानी के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में गाजे-बाजे, रथ, घोड़े और विभिन्न वाहनों के साथ सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। जय माता दी के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर बतरे चौकठवा नदी पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद कलश को विधि-विधान के साथ देवी मंदिर में स्थापित किया गया। कलश स्थापना के साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा का पाठ शुरू हो गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा के दौरान एमजीसीपीएल क्रेशर प्लांट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गयी। प्लांट के इंचार्ज राजकुमार प्रसाद ने श्रद्धालुओं के बीच पानी और शरबत वितरित किया।
मौके पर समिति के निदेशक फुटूक कुमार सिंह, सरसोत पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, डॉ. मनोज कुमार, समिति के संयोजक अंकुर सिंह, उपसंयोजक लड्डू सिंह, अध्यक्ष सीटू सिंह, उपाध्यक्ष निरंजन सिंह, सचिव अमित सिंह, उप सचिव किशन सिंह, कोषाध्यक्ष विपुल सिंह, उप कोषाध्यक्ष रोहित सिंह व विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, मुन्ना सिंह, अमित सिंह, सुधीर सिंह, शंकर सिंह, लव सिंह, अरविंद सिंह, अरुण सिंह, गोराई सिंह, गुड्डू सिंह, सुरंजन सिंह, शिक्षक सच्चिदानंद सिंह, अनिल सिंह, सनी सिंह, अजय सिंह, आनंद सिंह, संतोष शर्मा, विनोद सिंह और सुजीत सिंह, अजय सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।







