स्थायी अदालत को ले स्टेक होल्डर के साथ बैठक, स्थायी लोक अदालत के महत्व का जानकारी दी गई
मेदिनीनगर ,नालसा के दिशा निर्देश पर व झालसा के तत्वाधान में व डालसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में स्थायी लोक अदालत के मल्टी स्टेक होल्डर के साथ एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।इसमे विभिन्न बैंक के मैनेजर, एलडीएम,जिला परिवहन पदाधिकारी, बिधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता, आदि लोग उपस्थित थे।लोगो को स्थायी लोक अदालत के महत्व के बारे में बताया गया।इस मौके पर डालसा सचिव राकेश रंजन ने स्थायी लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का सलाह दिया ।साथ ही जागरूकता शिविर लगाकर इसके महत्व को प्रचार प्रसार करने को कहा ताकि अधिक से अधिक जनमानस स्थायी लोक अदालत का लाभ ले सके।बिदित हो कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं जैसे परिवहन, बिजली ,पानी, टेलीकॉम,बैंक, बीमा आदि से जुड़े विवादों का तीव्र और आपसी सुलह के माध्यम से समाधान कैसे करे को लेकर किया गया। बैठक में न्यायालय में मुकदमा दर्ज होने से पहले ही मामलों को सुलझाने पर चर्चा की गई ।साथ ही सभी स्टेक होल्डर के बीच बेहतर तालमेल बिठाने ताकि आम जनता को बिना किसी परेशानी के सुलभ न्याय मिल सके पर चर्चा की गई ।लोगों को स्थाई लोक अदालत के शक्तियों के बारे में जागरूक करने के लिए कहा गया।





