BREAKING NEWS

logo

छतरपुर के लट्ठेया में अवैध निजी अस्पतालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, माँ कलावती नर्सिंग होम का हुआ जाँच


धर्मेंद्र कुमार रिंकू 

 छतरपुर प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को लठेया स्थित माँ कलावती नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया।
यह संयुक्त जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी आशीष कुमार साहू एवं छतरपुर अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में की गई।
निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम बंद पाया गया। साथ ही अस्पताल संचालक अनिल कुमार यादव एवं संबंधित कर्मी भी मौके पर अनुपस्थित मिले। प्रशासन ने बताया कि बिना वैध अनुमति एवं निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी निजी स्वास्थ्य संस्थान या अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन स्वीकार्य नहीं है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छतरपुर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रखंड डाटा प्रबंधक अमित कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।