BREAKING NEWS

logo

भाजपा नेता संजय गुप्ता को मातृ शोक


मेदिनीनगर : वर्तमान में हमीदगंज निवासी  पांडू प्रखंड से भाजपा नेता संजय गुप्ता की माता जी वृंदा देवी 97 वर्ष का निधन बीती रात को हो गया। आज सुबह उनके पैतृक आवास पांडू मे बाके नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। स्वर्गीय वृंदा देवी अपने पीछे पाच पुत्र-पुत्रवधू एक पुत्री नाती पोता पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गई। मुखाग्नि सबसे छोटे पुत्र राजू  कुमार गुप्ता ने दी।
अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेता सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे अनुज पांडे मनीष गुप्ता सुशील सिंह संदीप गुप्ता प्रदेश कर समिति सदस्य संध्या सिंह मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह प्रेमसागर सिंह कृष्ण विजय सिंह जयकुमार सिंह पूर्व प्रमुख अनूप गुप्ता डॉक्टर जे अहमद राकेश रंजन सोनी सहित गांव प्रखंड के गणमान्य व्यक्तित्व मौजूद थे।