BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने में छोटेलाल गुप्ता की अहम भूमिका


कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभा रहे नगर निगम कर्मी की हो रही सराहना

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम में कार्यरत छोटेलाल गुप्ता अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण के लिए लगातार लोगों के बीच पहचान बना रहे हैं। सरकारी सेवा में रहते हुए वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते आ रहे हैं। उनके कार्यों की प्रशंसा नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के आम लोगों द्वारा भी की जाती रही है।
बताया जाता है कि जब मेदिनीनगर शहर के कई इलाकों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और कहीं-कहीं गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें सामने आ रही थीं, तब नगर निगम के पदाधिकारियों ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की जिम्मेदारी छोटेलाल गुप्ता को सौंपी। उन्होंने इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए लोगों की शिकायतों को सुनने और उनके समाधान के लिए लगातार सक्रियता दिखाई।
छोटेलाल गुप्ता ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के कर्मचारियों और पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों को संबंधित कर्मियों तक पहुंचाने के साथ-साथ समस्या के समाधान की निगरानी भी की। इसके परिणामस्वरूप नगरवासियों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी सेवा में रहते हुए जनता की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी समझकर उनका समाधान कराने का प्रयास करना सराहनीय है। छोटेलाल गुप्ता का व्यवहार और कार्यशैली आम लोगों के प्रति सेवा भावना को दर्शाता है। यही कारण है कि उनके कार्यों की चर्चा नगर निगम क्षेत्र में लगातार होती रही है।
नगरवासियों के अनुसार, जनसेवा से जुड़े कार्यों में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। छोटेलाल गुप्ता ने इस समन्वय को प्रभावी तरीके से कायम रखते हुए जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान में अपनी भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है।



*झारखंड के प्रथम विधानसभा स्पीकर इंदर सिंह नामधारी ने की है छोटेलाल गुप्ता की अनुशंसा


 झारखण्ड के प्रथम स्पीकर  इंदर सिंह  नामधारी की काफिला कोयल पुल पर सरपट दौड़ी जा रही थी अचानक गाड़ी का ब्रेक लगा और पैदल पथ पैदल चल रहे है एक युवक को गाड़ी पास आने के इशारा किया गया ,तबतक युवक के रूप में छोटेलाल गुप्ता को नामधारी जी के गाड़ी में बैठा लिया गया और नामधारी जी छोटे लाल के तरफ मुह करके बोले चलो आज डालटनगंज को तुम्हारी जरूरत है चलो मेरे साथ वे जानते थे कि छोटे लाल प्लम्बिंग के क्षेत्र में महारथ हासिल किया है।पथरा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान नामधारी जी के मोबाइल पर पेयजल स्वक्षता विभाग के  सुपरीटेंड इंजीनियर का फोन आया और उधर से आवाज आया की सर हम लोग पंपु कल में आपका प्रतिकशा कार रहे हैं तो नमधारी जी का काफीला कुछ ही क्षणों में बेलवा टिका पम्पू कॉल पहुंचा उस समय शहरी जिला पूर्ति योजना के फेज वन का काम चल रहा था तो पदाधिकारियों के दिशा निर्देश देने के बाद मनानीय नामधारी ने S E शरदेन्दु नारायण को कहा की आपको आज बहुत ही कुशल एव जानकर लडका दे रहे हैं आप इसको अपने विभाग में स्थान दिजिए तो दुसरे दिन छोटे लाल गुप्ता को कार्यलय बुलाया गया और सुपरिटेंड इंजीनियर के आदेश पर विभाग में  सहायक अभियंता के द्वारा साक्षत्कार लिया गया जिसमें छोटे लाल गुप्ता B A अर्थशास्त्र से स्नातक पास के अलावा I T I से प्लम्बर कोर्स  एवं अन्य योग्यता के साथ पाइप लाइन देख रेख करने के लिये रखा गया बताते चले की उस समय शहरी जिला पूर्ति योजना फेज वन का काम चरम सीमा पर था अधिकारियों के निर्देश पर छोटे लाल गुप्ता एव विभाग के कर्मियों के द्वारा शहरी जलापूर्ति योजना का ट्रायल बेसिस पर शुरुआत किया गया जिसका शुभारंभ नामधारी जी के द्वारा एक माई 2005 को किया गया छोटे लाल गुप्ता के क्रिया कलाप से विभाग के पदाधिकारी एव सभी कर्मचारी संतुष्ट एव खुश होते चले गए उस समय तत्कालीन पाइपलाइन निरीक्षक प्रवेश विश्वाकर्म हुआ करते थे उनकी रिटायरमेंट 2013 में हो गई तो जलापूर्ति संचालन का नेतृत्व छोटे लाल गुप्ता को दिया गया उस समय से छोटे लाल गुप्ता पाइपलाइन निरीक्षक के रूप में शहरी जिला पूर्ति का संचालन का जवाब देही संभाला और अपने कुशल नेतृत्व से पदाधिकारियों का  ही नहीं पूरे शहर वासियों का दिल जीतते रहे हैं इनका कहना है की जीवन में फॉर्मअलिटी नहीं रेअलिटी की आवश्यकता है और इन्होंने दिन रात मेहनत कर शहरी जिला पूर्ति योजना मैं अपना पहचान बना चूके है शहरी जलापूर्ति का संचालन पेयजल स्वक्षता विभाग के द्वारा आउट सोर्सिंग से कराया जाने लगा जिससे बराबर शाहरवाशियो को पेयजल से सम्बंधित परेशानी होने लगी मामला त्रिकोणीय (नगरनिगम,पेयजल स्वखता विभाग और आउट सोर्स के ठीकेदार) दाव पेच में फस जाता जिससे जनता परेशान रहने लगी  शहर के लोग छोटे लाल गुप्ता पर भरोषा करते थे अंततः छोटे लाल गुप्ता ने 2022 में विभाग छोड़ दिया उसके बाद निगम ने अपने निगम में जलापूर्ति सम्बन्धी कार्य को देखने के लिये बोर्ड के माध्यम से नगर आयुक्त रवि आनंद के निर्देश पर रखा गया। 2024 में निगम के प्रशासक के रूप में जावेद हुसैन का पदस्थापना हुआ उनके पास बराबर शिकायत मिलता रहा कि शहर में phed के द्वारा गन्दा पानी का सप्लाई होता है ,जिसके निदान के लिये छोटे लाल गुप्ता एवं नगर प्रबंधक दिलीप कुमार को  पम्पू कल में साफ पानी सप्लाई कराने के लिये जबाबदेही दिया गया।समस्या का समाधान  के लिये  शहर के समाजसेवी एवं पानी बाबा के नाम से मशहूर परशुराम ओझा एवं शहर के अन्य समजसेवीओ ने जावेद हुसैन से मिलकर छोटे लाल गुप्ता के मार्गदर्शन में जलापूर्ति का संचालन कराने का सलाह दिया ,वैसे इस समस्या के लिये  शहर के बहुत से लोग छोटे लाल गुप्ता को संचालन का सराहना करते हुए पुनः जलापूर्ति के जबाबदेही देने की बात कहते रहे।जावेद हुसैन ने छोटे लाल गुप्ता से जलापूर्ति का सरंचना को समझते हुए निगम  द्वारा संचालन का निर्णय लिया और पेयजल स्वक्षता विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक कर दिसम्बर 2024 से निगम के माध्यम से संचालन करने का निर्णय लिया।
  एक बार फिर छोटे लाल गुप्ता पर जलापूर्ति संचालन का जिम्मा दिया गया और उनके नेतृत्व में नवनियुक्त कनीय अभियंता अवध साह को लगाया गया जिससे एक्का दुक्का दिन को छोड़कर शहरवासियों को साफ पानी मिलने लगा।
  छोटे लाल गुप्ता ने जलापूर्ति संचालन में कभी सरकारी छूटी या आराम नही फरमाया विकट परिस्थितियों में भी अपने  नेतृत्व में जलापूर्ति का कार्य देखते रहे ,कोरोना ऐसे समय मे भी अपने टीम के साथ शहर को पानी पिलाकर अपने जबाबदेही का एहसास देते रहे।
 आज पूरे शहर में अपने व्यवहार से लोगो के दिल मे पहचान बनाये हुए है और लोग कहते है जलापूर्ति के मतलब छोटे लाल गुप्ता।
   आज जब रविवार का दिन मैंने पम्पू कल के हाल जानने के लिये पम्पू कल के अंदर गया तो अपने कर्मियों को (संजय कच्छप,राणा सिंह,अमरेश भुईया,रिंकू,कमलेश कुमार) साफ पानी और प्रचुर मात्रा में जलापूर्ति करने का निर्देश दे रहे थे आज मेदिनीनगर के छोटे लाल गुप्ता जैसे मेहनती और जबाबदेही पूर्वक कार्य करने वाले कर्मियों की जरूत है।
सैल्यूट है ऐसे कर्मियों को मेरे तरफ से।