BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

परीक्षा में भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई की मांग, दोषियों को मिले कड़ी सजा


रांची :  देश में विभिन्न प्रतियोगी एवं सरकारी परीक्षाओं में सामने आ रही गड़बड़ियों, पेपर लीक, फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग तेज हो रही है। लोगों का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

मांग की जा रही है कि पेपर लीक कराने वाले, परीक्षा से पहले नौकरी की गारंटी देने वाले, पैसे के बल पर नौकरी दिलाने वाले बिचौलियों, गलत एजेंसियों तथा इस पूरे मामले में संलिप्त अधिकारियों एवं अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

साथ ही यह भी मांग उठ रही है कि यदि किसी व्यक्ति ने गलत तरीके या पैसे के बल पर सरकारी नौकरी प्राप्त की है और सरकारी धन का लाभ लिया है, तो ऐसे मामलों की जांच कर नौकरी समाप्त करने के साथ-साथ सरकारी राशि की वसूली की जाए। वसूली गई राशि का उपयोग बेरोजगार युवाओं के हित में किया जाए।

युवाओं का कहना है कि मेहनत और योग्यता के आधार पर नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। परीक्षा प्रणाली को मजबूत, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।