हुसैनाबाद में धूम धाम से मनाई गई नागपंचमी का त्यौहार,मुखिया मिना देवी ने मेले और दुगोला कार्यक्रम का फीता काट कर किया उद्घाटन
हुसैनाबाद: कृष्णा यादव
हुसैनाबाद (पलामू): सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार को ग्राम पंचायत महुडंड के गंगाडेरा सहित पूरे हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।श्रद्धालुओं ने पूरे दिन नमक युक्त भोजन को छोड़कर मीठा भोजन व फल ग्रहण कर नाग बाबा की श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। वहीं इस अवसर शुभ अवसर पर महुदंड पंचायत के गंगा डेरा गांव में भव्य मेले तथा दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महुडंड पंचायत की मुखिया मिना देवी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नागपंचमी का पावन पर्व हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं के सह-अस्तित्व तथा उनके संरक्षण का मजबूत संदेश देता है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित रखना बेहद जरूरी है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के के तहत् भव्य दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुगोला झारखंड के सुप्रसिद्ध व्यास सुरेंद्र सहनी और बिहार के चर्चित व्यास रौशन राज के बीच हुआ। दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतसंगीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महुडंड पिकेट प्रभारी रेवा शंकर राणा, युवा समाजसेवी शिव शंकर यादव, पूजा कमिटी के अध्यक्ष चैतु परहिया, कोषाध्यक्ष सकेंद्र परहिया, उपाध्यक्ष बीरबल परहिया, सचिव श्रवण परहिया, धिरेंद्र रवि, पत्रकार लालू कुमार यादव, नगीना प्रसाद यादव, बबलू यादव, उमेश यादव, राकेश रवि, नितिश कुमार रवि, शिवनाथ परहिया, कृष्णा परहिया, शिक्षक सुरेंद्र यादव, मोहन गुरुजी, बुधन परहिया, मदन साव, रामवेश दास और वीरेंद्र रवि सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन कमिटी के सभी सदस्यों ने सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की और पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा अच्छी फसल के लिए उत्तम बारिश की कामना की।





