BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद जेपी चौक पर राजद के अनुमंडलीय अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर अनुमण्डल समेत विधानसभा वासियों को दी 80 वीं स्वतंत्रता दिवस की बधाई


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद, पलामू: पलामू जिला के हुसैनाबाद शहर में जननायक जयप्रकाश नारायण चौक पर मुख्य ध्वजारोहण राष्टीय जनता दल के हुसैनाबाद अनुमंडलीय अध्यक्ष  ख़ुर्शीद अहमद ने किया एवं अनुमण्डल  समेत विधानसभा  वासियों को 80 वी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया।झंडो तोलन  कार्यक्रम में हुसैनाबाद प्रखण्ड प्रमुख राजकुमारी देवी,नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार, उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, मदन पासवान, कलामुद्दीन खान, प्रखण्ड अध्यक्ष सुदेश्वर राम,हैदरनगर नगर प्रखण्ड के अध्यक्ष समीम अख्तर खा, मोहम्मद गंज प्रखण्ड के अध्यक्ष समेत पूर्व व वर्तमान के राजद एवं गठबंधन के कई वरिष्ट नेता शामिल हुए।ध्वजारोहण के बाद  सभा को संबोधित करते हुए खुर्शीद अहमद ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए भारत माता के सपूतों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद के विधायक व राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हैं इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने यहां की झंडोतोलन की जिम्मेवारी हम जैसे कार्यकर्ताओं को दिया है। उनके आदेश पर आज जेपी चौक पर हम जैसे साधारण कार्यकर्ताओं को 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि राजद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, सिंचाई, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी लगातार बेहतर विकास के कार्य कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त लचर विद्युत व्यवस्था के सुधार के लिए विधानसभा में हम सब की आवाज को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद बिजली विभाग  के अधिकारियों द्वारा हुसैनाबाद सहित पलामू में निरीक्षण किया जा रहा है।हमलोग मिल जुल कर विकास करेंगे,विकास एक सतत प्रक्रिया हैं आप सभी के सहयोग से हमलोग हुसैनाबाद को विकास के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत समस्या शिक्षा, चिकित्सा,सिचाई सभी क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है ताकि गरीब, किसान,मजदूर शोषित,दलित को उनका हक अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि विधायक के पहल पर क्षेत्र में बिजली की कई समस्याओं को दूर किया जा रहा है। जपला - पथरा मुख्य सड़क जर्जर स्थिति में था जिसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। दंगवार में उच्च विद्यालय के भवन निर्माण, किसानों की सिंचाई की समस्या को देखते हुए मुख्य नहर से विभिन्न माइनर का निर्माण कार्य कराया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में महिला चिकित्सक की पोस्टिंग कराई गई। जनहित के कार्यों के लिए हमारे नेता व पार्टी दृढ़ संकल्पित है।