BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

तीसरी सोमवारी पर 3.61 लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण.


तीसरी सोमवारी पर 3.61 लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण

• प्रातः 4:15 बजे से शुरू हुई पूजा.


अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर‌ : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के 19वें दिन और सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा नगरी देवघर शिवभक्तों की आस्था से सराबोर रही। अहले सुबह से ही "बोल बम" के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला।

जिला प्रशासन के अनुसार सुबह 04:15 बजे सरकारी पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू किया गया, जो देर रात तक जारी रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार, 17 अगस्त को कुल 3,61,679 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ को गंगाजल अर्पित किया। इनमें 2,09,856 श्रद्धालुओं ने बाह्य अर्घा और 1,29,532 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अर्घा के माध्यम से जलार्पण किया।

सुल्तानगंज से कांवर लेकर आए लाखों शिवभक्तों की कतारें नंदन पहाड़, बीएड कॉलेज और 07 किमी दूर चमारीडीह तक देखी गईं। केसरिया वस्त्रों में सजे कांवरियों की भीड़ और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय हो गया।

तीसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतजाम किए थे। जगह-जगह पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, विश्राम स्थल और पुलिस बल तैनात किए गए थे। दंडाधिकारियों की निगरानी में कतार को सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेले के शेष दिनों में भी इसी तरह की व्यवस्था जारी रखी जाएगी।