BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर में डिज्नीलैंड मेला का हुआ भव्य उद्घाटन,


मेदिनीनगर : मेदिनीनगर शहर के ऐतिहासिक शिवाजी मैदान में लगने वाला श्रावणी डिज्नीलैंड मेला का भव्य और आकर्षक ढंग से 
शुभारंभ किया गया। मेला का उद्घाटन डाल्टनगंज चैनपुर भंडारिया के भाजपा  विधायक आलोक कुमार चौरसिया, मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मनोज सिंह और वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद नीरा देवी संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डिज्नीलैंड मेला के संचालक पवन गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल और कल्लू चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ किया गया है। मेले की अभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया की सावन के पावन अवसर पर श्रावणी डिज्नीलैंड मेला का आयोजन किया जाता है. पलामू प्रमंडल के लोग इसका आनंद उठाते है।उन्होंने कहा की सावन के मौके पर पलामू में लगने वाला श्रावणी मेला का खास महत्व रहा है. कोयल नदी के किनारे दशकों से मेला लगते आ रहा है. इसमें शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं, बच्चे , बुजुर्ग व युवा बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।


*इस बार मेले में होगा कई आइटम आकर्षण का केंद्र*

मालूम हो कि डालटनगंज के शिवाजी मैदान में दशकों से डिज्नीलैंड मेला का आयोजन किया जाता रहा है। इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष कई नए आकर्षक मन लुभावना अचंभित कर देने वाले आइटम प्रस्तुत किए जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ डिज्नीलैंड मेला के प्रबंधक ने प्रस्तुत करने जा रहे हैं जो डिज्नीलैंड में मेला में आने वाले दर्शकों का मन मोह लेंगे.