BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चितरपुर में जिला स्तरीय बालिकाओं का खेलो अस्मिता वुशू प्रतियोगिता सम्पन्न


रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के आदेशानुसार रामगढ़ जिला वुशू एसोसिएशन के सहयोग से जिला स्तरीय बालिकाओं की खेलो अस्मिता सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वुशू प्रतियोगिता चितरपुर महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले के कुल 25 विद्यालयों की लगभग 350 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चितरपुर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संज्ञा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वुशू जैसे खेल आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन भी सिखाते हैं। वहीं, पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि रोमा कुमारी एवं समाजसेवी भारती देवी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के परिणाम में ओवरऑल चैंपियन का खिताब कुजू क्लब ने अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर श्रीराम पब्लिक स्कूल एवं तृतीय स्थान पर एपेक्स पब्लिक स्कूल रहा। अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान पर स्वाती कुमारी, समृद्धि राय, पिंटू कुमारी, सिमरन कुमारी, द्वितीय स्थान पर खुशी कुमारी, पल्लवी कुमारी, चांदनी कुमारी, पूनम कुमारी एवं तृतीय स्थान पर परि कुमारी, निधि कुमारी, परिधि राय, पूजा कुमारी, नंदनी कुमारी एवं साना रही। वाहन, अंडर-17 वर्ग में प्रथम स्थान पर अनुपमा, श्रुति, स्वर्णा प्रवा मुरमू, रानी, सहोनी, द्वितीय स्थान पर प्रियंका, शीला, मनीषा, यति सिंह और तृतीय पर भूमि, रिंकी, दिव्या, अन्नू, अरुधि, स्वीटी, नताशा रही। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर राधिका, खुशी, प्रीति, मंवीरा ने बाजी मारी। पूरे आयोजन को सफल बनाने में जज एवं रेफरी के रूप में सैयद वाहिद अली की पूरी टीम के साथ जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव गौरीशंकर महतो, चंद्रशेखर राम करमाली, तपेश्वर महली, इंशाअल्लाह, खुशी कुमारी, ज्ञान गौरव, अमन कुमार, शैलेंद्र करमाली, राधेश्याम कश्यप, सुमित, विपुल, जयदीप, गौरव, आदित्य, श्रवण, जूही उपाध्याय सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।