हुसैनाबाद में सिटी ट्रेड्स मॉल का भव्य शुभारंभ, विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
हुसैनाबाद: स्थानीय जे पी चौक के समीप रविवार को नवनिर्मित सिटी ट्रेड्स मॉल का भव्य शुभारंभ किया गया।इस आधुनिक शॉपिंग मॉल का विधिवत उद्घाटन राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि हुसैनाबाद में इस तरह के आधुनिक मॉल के खुलने से क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा और स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे खरीदारी की बेहतरीन सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने मॉल के संचालक को नए व्यवसाय के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। मौके पर विधायक संजय कुमार सिंह यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील चौधरी,अजय प्रसाद गुप्ता, राजेश सिंह, सरवरी बीबी,सिटी ट्रेंड्स के संचालक राजेश सिंह और मैनेजर अनुज पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे, जिन्होंने नए मॉल की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की।






