BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जब मंत्री किशोर एससी आयोग नहीं गठन करा पाए तो प्रशांत किस खेत की मुली?: झारखण्ड क्रांति मंच


पलामू :झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मेदिनीनगर में मंत्री पुत्र प्रशांत किशोर को कांग्रेस एससी सेल का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि दलित विरोधी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी सुरक्षाकर्मियों के पर्याप्त वाहन के लिए गिड़गिड़ा कर समझौता के माध्यम से हथियार डालनेवाले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आजतक झारखण्ड में अनुसूचित जाति आयोग का गठन कराने में विफल रहे तो उनका बेटा प्रशांत किशोर किस खेत की मुली है
 जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि लगभग 6 बार के विधायक रहने व दूसरी बार मंत्री बनने के बाद भी राधाकृष्ण किशोर ने स्वयं व अपने रिश्तेदार के अलावा किसी भी अनुसूचित जाति के व्यक्ति को राजनीति में कभी बढ़ने नहीं दिया,इतना ही नहीं पाटन-छत्तरपुर में अनुसूचित जातियों के लोग पढ़-लिख कर कोई सवाल ना पूछे इसलिए अच्छे स्कूल,काॅलेज व विश्वविद्यालय नहीं बनने दिया यहां तक कि जिस बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की वजह से राजनीतिक आरक्षण प्राप्त कर अरबपति बन गए,उनकी विचारधारा को बढ़ने व प्रतिमाओं को लगने नहीं दिया
    उन्होंने कहा है कि जिस दिन कांग्रेस नेतृत्व चाहेगा,उस दिन झारखण्ड में एससी कमिशन का गठन हो जाएगा, लेकिन मनुवाद की "बी" टीम बन चुकी कांग्रेस पार्टी यहां फिर पुरानी गलतियों को दुहराने को आतुर है। झारखण्ड के लगभग 70 ला‌ख अनुसूचित जातियों को कांग्रेस का एससी सेल के अध्यक्ष से ज्यादा जरूरी एससी कमिशन का गठन है।अगर दूसरा कोई नहीं मिल रहा है तो प्रशांत किशोर या उनकी माता जी को ही कमिशन का  अध्यक्ष बनवाने का काम कांग्रेसियों को करना चाहिए था।