BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हरही नदी पर पुलिया निर्माण की सांसद ने की पहल, हजारों विद्यार्थियों की आवागमन समस्या होगी दूर


सांसद विष्णु दयाल राम ने डीएमएफटी से पुलिया निर्माण की अनुशंसा, कॉलेज परिवार में खुशी
हुसैनाबाद। सांसद ने 8 सितंबर 2026 को पलामू उपायुक्त को पत्र लिखकर जपला-देवरी मुख्य मार्ग से कॉलेज के बीच हरही नदी पर यथाशीघ्र पुलिया निर्माण कराने की अनुशंसा की है। उन्होंने पुलिया का निर्माण जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत कराने का अनुरोध किया है।
बताया गया कि हाल ही में कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा और कॉलेज के सचिव प्रफुल्ल कुमार सिंह शामिल हुए थे। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने हरही नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं एवं कॉलेजकर्मियों को होने वाली परेशानियों से सांसद प्रतिनिधि को अवगत कराया था। उन्होंने इस समस्या को सांसद के समक्ष रखने का आग्रह किया था।
सांसद प्रतिनिधि ने मामले को सांसद विष्णु दयाल राम के समक्ष रखा। समस्या की जानकारी मिलते ही सांसद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हरही नदी पर पुलिया निर्माण की अनुशंसा कर दी। सांसद की पहल से कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। सभी ने सांसद के प्रति आभार जताया है।
प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों से कॉलेज का लगातार कायाकल्प हो रहा है। कॉलेज में शिक्षण कार्य के लिए स्मार्ट बोर्ड एवं प्रोजेक्टर का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा पुस्तकालय, प्रयोगशाला, बिजली व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं में भी सुधार हुआ है। कॉलेज ने राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि कॉलेजकर्मियों के हित में सांसद द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों से कर्मचारियों में भी संतोष है। हरही नदी पर पुलिया का निर्माण हो जाने से कॉलेज पहुंचने वाले हजारों छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।