झामुमो जिला कार्यालय में मनाई गई स्व. दुर्गा सोरेन की 58वीं जयंती
नेताओं ने कहा- झारखंड अलग राज्य आंदोलन में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में गुरुवार को स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 58वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य बासुदेव मरांडी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, वरिष्ठ नेता देवाशीष मिश्रा, नगर अध्यक्ष किशोर रवानी, राकेश सिंह, वार्ड पार्षद विजय राउत समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मौके पर नेताओं ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के निर्माण के आंदोलन में स्व. दुर्गा सोरेन की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने अपने संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व से आंदोलन को मजबूती प्रदान की। झारखंड के निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका व्यक्तित्व और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
इस दौरान रंजीत राउत, पंचू दास, रणदीप गुप्ता, बाबू रवानी, हनुमान दास, बृजेश राउत, माना ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने स्व. दुर्गा सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।






