BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद के बराही उपस्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा कर्मियों की तैनाती को लेकर मुखिया सुदामा ने उपाधीक्षक को सौंपा मांगपत्र




हुसैनाबाद, पलामू: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनियाडीह-बराही अंतर्गत ग्राम बराही में स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र में योग्य चिकित्साकर्मियों की तैनाती के लिए पंचायत के मुखिया सुदामा कुमार ने अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी, हुसैनाबाद को आवेदन देकर अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
आवेदन में मुखिया ने बताया कि ग्राम बराही में उप-स्वास्थ्य केंद्र का भवन लगभग 10 वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार हो गया था। इसके बावजूद अब तक यहां योग्य चिकित्साकर्मियों की प्रतिनियुक्ति नहीं हो सकी है। इस कारण स्वास्थ्य केंद्र का भवन केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गई है और स्थानीय ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। उप-स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साकर्मियों की तैनाती होने से आसपास के ग्रामीणों को सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी और छोटी-मोटी बीमारियों के उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी से मामले में अविलंब पहल करते हुए उप-स्वास्थ्य केंद्र में योग्य चिकित्साकर्मियों की तैनाती करने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।