BREAKING NEWS

logo

अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 100 से अधिक लोगों से पूछताछ


मेदिनीनगर: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर 1 अगस्त की रात पलामू जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अड्डेबाजी कर रहे 100 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए संबंधित थानों में लाया।
पुलिस ने सभी व्यक्तियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें भविष्य में अड्डेबाजी, कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोबारा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। आम नागरिकों से भी किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।