भावी जिप प्रत्याशी डॉ. अखिलेश गुप्ता ने 1100 कलशधारियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
हुसैनाबाद,पलामू: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार बाजार में भक्ति और सेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी, राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संरक्षक सह हुसैनाबाद उत्तरी क्षेत्र के भावी जिला परिषद प्रत्याशी डॉ. अखिलेश प्रसाद गुप्ता ने नवरात्र की जलयात्रा के लिए दंगवार पहुंचे विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों और 1100 से अधिक कलशधारी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।डॉ. गुप्ता ने सभी कलशधारियों को अंगवस्त्र,फूल और पूजन सामग्री भेंट की और उनके चरण स्पर्श कर क्षेत्र की शांति व समृद्धि का आशीर्वाद लिया।दंगवार में आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह में दर्जनों पूजा समितियों के श्रद्धालु शामिल हुए। जलभरी के लिए सोन नदी के तट पर दंगवार पहुंचे दुर्गाबाड़ी पूजा समिति काजरात नावाडीह,दुर्गा पूजा समिति लामार,नवयुवक दुर्गा पूजा समिति रेडिया,नवदुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड दंगवार,ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा कमेटी चौक बाजार दंगवार, सूर्य नगरी पूजा समिति दंगवारचौधरी मोहल्ला,दुर्गा पूजा समिति नदियांई,नवयुवक दुर्गा पूजा समिति बरवाडीह के सभी कलशधारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में मुस्तैद दंगवार ओपी पुलिस के पदाधिकारियों, सुरक्षाबल के जवानों और स्थानीय समाजसेवियों को भी डॉ. अखिलेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस सराहनीय पहल की पूरे हुसैनाबाद क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
इस अवसर पर समाज के हर वर्ग के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर समाजसेवी सह भावी जिप प्रत्याशी डॉ. अखिलेश प्रसाद गुप्ता,डॉ. आकाशदीप,संतोष राम,विवेक गुप्ता,दीपक गुप्ता,सुमन्त बैठा,मनोज पासवान,अनंती देवी,रामलखन यादव,सरिता देवी,गुड्डू प्रसाद,पवन कुमार,हीरालाल चौधरी,राजेश चौधरी,गोविन्दर सिंह,कमलेश साव,अमरेंद्र ठाकुर,अनुज गुप्ता,चंद्रमौलेश्वर ठाकुर,अयोध्या सिंह टिकैत,हसन खलीफा,रामराज चौधरी
कार्यक्रम के समापन पर सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने डॉ. अखिलेश प्रसाद गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






