BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एसडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू से शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य और प्रधान सहायक ने की शिष्टाचार मुलाकात


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद,पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल के नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू से   शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय, जपला के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीओ से शिष्टाचार मुलाकात की और क्षेत्र में उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय, जपला के प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह तथा प्रधान सहायक अंशुल सिंहा ने संयुक्त रूप से अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू को गुलदस्ता (बुके) भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें हुसैनाबाद अनुमंडल का कार्यभार संभालने पर बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कॉलेज प्रबंधन और एसडीओ के बीच क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था और कॉलेज की गतिविधियों को लेकर भी सकारात्मक बातचीत हुई। वहीं एसडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कॉलेज प्रशासन के इस कदम की सराहना की और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अनुमंडल में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के साथ-साथ शिक्षा और युवाओं के विकास को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।इस अवसर पर कॉलेज परिवार के अन्य सदस्यों ने भी नए अनुमंडल पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक बेहतर होने की उम्मीद जताई।