फोटो आरोपी को ओपी पुलिस जेल भेजते
चोरी का सामान बरामद
बरकाकाना। बरकाकाना ओपी अंतर्गत घुटुवा स्थित देवी मंडप की दान पेटी से रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दान पेटी से चोरी की गई राशि के साथ मंदिर की अन्य सामग्री भी बरामद की है। इस संबंध में पतरातू बरकाकाना थाना कांड संख्या 247/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में घुटुवा स्थित देवी मंडप की दान पेटी से रुपये चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच के क्रम में मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त अनुराग सिंह 31 वर्षीय पिता स्व. परमेश्वर सिंह, वर्तमान पता अंबेडकर चौक एनटीएस बरकाकाना थाना पतरातू बरकाकाना जिला रामगढ़ तथा स्थायी पता पटेल नगर, थाना पतरातू (भुरकुंडा), जिला रामगढ़ को चिन्हित किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से दान पेटी की चोरी की राशि एवं मंदिर की अन्य सामग्री बरामद करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।







