BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

न्यायधीश राजीव आनंद को अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र कुमार ने दी विदाई


रामगढ़ से गढ़वा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर हुआ स्थानांतरण

रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। रामगढ़ सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश राजीव आनंद का स्थानांतरण गढ़वा जिले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया है। उनके स्थानांतरण पर रामगढ़ सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र कुमार ने उनसे मुलाकात कर विदाई दी। इस दौरान उन्होंने मां छिन्नमस्तिका का स्मृति चिह्न भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि न्यायिक सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है और हर नई जिम्मेदारी अपने साथ नई चुनौतियां एवं अवसर लेकर आती है। राजीव आनंद का रामगढ़ से गढ़वा स्थानांतरण उनके न्यायिक सेवा के सफर का नया पड़ाव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजीव आनंद अपने अनुभव, न्यायप्रियता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और न्याय की अपेक्षा लेकर आने वाले लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डॉ. राजेंद्र कुमार ने उनके सुखद, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रामगढ़ में उनके कार्यकाल की स्मृतियां बनी रहेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि गढ़वा में भी उनका कार्यकाल सार्थक रहेगा और वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।