BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कंटेनर ने बलेनो कार को मारी टक्कर, दो की मौत, दो की हालत गंभीर, रिम्स रेफर


हादसे के बाद चुटूपालू घाटी  भीषण जाम

अनिल विश्वकर्मा 

रामगढ़। रांची-पटना मुख्य मार्ग के रामगढ़-रांची लेन स्थित चुटूपालू घाटी में रविवार रात करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रही कंटेनर संख्या एचआर 37 डी 8971 ने आगे आगे जा रही बलेनो कार (जेएच 02 एजे 5718) को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल रामगढ़ में किया गया।

क्षतिग्रस्त कार में फंसे थे सभी सवार

हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के सहयोग से कार में फंसे तीन लोगों को तत्काल निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि, दो लोगों को घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन घायलों का इलाज किया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई।

हादसे के बाद सड़क के बीचों-बीच पलटा कंटेनर, घाटी में लगा जाम

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित कंटेनर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और चुटूपालू घाटी में भीषण जाम लग गया। सड़क के बीच कंटेनर पलटने से यातायात बहाल करने में परेशानी हुई।

इससे पहले बाइक सवार भी हुआ हादसे का शिकार

इससे पूर्व घाटी में एक अन्य दुर्घटना में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने चुटूपालू घाटी में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

घायल महिला रीना चक्रवर्ती ने बताया कि रांची से हजारीबाग जा रहे थे। इसी घाटी कंटेनर कार को चपेट में ले लिया। कार में चालक राजू कुमार, पी चक्रवर्ती, एस चक्रवर्ती, पी चक्रवर्ती सवार थे। हालांकि किनकी मृत्यु हुई इसकी पहचान नहीं हो पाई।